
कार पर तोड़फोड़ कर दादागिरी कर रहा शख्स, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
AajTak
बेंगलुरु पुलिस सोशल मीडिया पर एक्टिव है, हर दिन उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कुछ न कुछ ऐसे वीडियो आते रहते हैं, जो उसकी सक्रियता दिखाते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो बेंगलुरु पुलिस का वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक ऐसे शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती नजर आ रही है.
बेंगलुरु पुलिस सोशल मीडिया पर एक्टिव है, हर दिन उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कुछ न कुछ ऐसे वीडियो आते रहते हैं, जो उसकी सक्रियता दिखाते रहते हैं.
ऐसा ही एक वीडियो बेंगलुरु पुलिस का वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक ऐसे शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती नजर आ रही है.जो सड़क पर एक परिवार को परेशान करता दिख रहा है. वीडियो मंगलवार का है, जिसे बेंगलुरु पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला है.
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स कार में सवार व्यक्ति को परेशान कर रहा है. वह कभी कार की विंडशील्ड तोड़ता है, तो कभी कार ड्राइव करने वाले को गाली दे रहा है. अब बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने लिया फौरन एक्शन
इस पूरे मामले को बेंगलुरु पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में बेंगलुरु पुलिस की तरफ से लिखा गया है कि यह मामला सरजापुर करमेलाराम ब्रिज का है, जहां एक बाइक सवार ने मामूली सी बात पर कार ड्राइवर को रोका और उसके परिवार के सामने गाली-गलौच की. आरोपी ने कार की विंडशील्ड तोड़ी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जांच चल रही है.
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कांच टूटा, लेकिन उसकी आजादी की उम्मीदें भी टूट गईं—रोड रेज का अंत हथकड़ियों में हुआ!'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










