
कार्तिक पूर्णिमा पर मिर्जापुर के चुनार में भीषण हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते 4 श्रद्धालु ट्रेन से कटे
AajTak
कार्तिक पूर्णिमा पर मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा हुआ. चोपन-प्रयागराज पैसेंजर से उतरे 4 श्रद्धालु रेलवे ट्रैक पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन (कालका मेल) की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सभी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 4 श्रद्धालु यात्रियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु चोपन-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से प्लेटफॉर्म नंबर चार पर उतरे थे. स्टेशन पर जल्दबाजी में यात्री रेलवे ट्रैक पार करने लगे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन (कालका मेल) की चपेट में आ गए.
ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आए श्रद्धालु
रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह भीषण हादसा हुआ और श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. सभी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. इस घटना के बाद चुनार रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज का ही इस्तेमाल करें.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि शवों के चीथड़े उड़ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पहुंच गईं. उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सीनियर अधिकारी मौके पर जाकर घटना का जायजा ले रहे हैं.
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
वहीं, चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर और तत्काल इलाज मुहैया करवाया जाए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







