
कार्तिक-करण के बाद 'एक्सपोज' हुआ सिंगर, 17 साल की लड़की को किया मैसेज? हुआ बवाल
AajTak
अब सिंगर अनुव जैन ऐसे ही एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. RedFlagFiles के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है. इसमें अनुव जैन के फोटोज नजर आ रहे हैं. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये अभी तक किसी को नहीं पता.
नए साल की शुरुआत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलके के साथ हुई है. एक के बाद एक एक्टर और सिंगर विवादों के घेरे में आता जा रहा है. इसकी शुरुआत कार्तिक आर्यन की फोटोज से हुई थी. कार्तिक ने गोवा में छुट्टियां मनाते हुए अपनी फोटो शेयर की थी. उन्हीं के जैसे बैकग्राउंड वाली फोटो एक यूके की लड़की ने भी शेयर की. करीना नाम की इस लड़की की फोटो को देख कयास लगाए गए कि कार्तिक इसी के साथ नया साल मना रहे हैं. बाद में पता चला कि लड़की की उम्र 17 साल है.
कार्तिक पर लगे थे आरोप
रेडिट ने लड़की का कच्चा चिट्ठा निकालना शुरू कर दिया और अफवाहें विवाद में बदल गईं. कार्तिक आर्यन पर 'पेडोफाइल' होने के आरोप लगने लगे. दावा किया जाने लगा कि कार्तिक, 17 साल की बच्ची के साथ रिश्ते में हैं. इस बीच लड़की को भी सोशल मीडिया पर बुरे व्यवहार और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. तब उसे खुद सामने आकर कहा कि वो कार्तिक आर्यन को नहीं जानती और गोवा में अपने पेरेंट्स के साथ छुट्टियां मना रही थीं. लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था और कार्तिक आर्यन की इमेज पर दाग लग गया था.
करण औजला ने की चीटिंग?
इसके बाद एक बड़ा धमाका तब हुआ जब 'तौबा तौबा' सिंगर करण औजला पर एक अमेरिकी म्यूजिशियन ने आरोप लगाया. महिला का कहना था कि वो करण के साथ रिश्ते में थी. हालांकि उसे नहीं पता था कि करण औजला पहले से शादीशुदा हैं. आर्टिस्ट ने दावा किया कि करण संग अपने रिश्ते का खुलासा करने के बाद उसपर चुप रहने, चीजों के बारे में बात न करने का प्रेशर बनाया गया. साथ ही उसे पब्लिक में शर्मिंदा भी किया गया. अमेरिकी महिला के बाद एक ऑस्ट्रेलियाई डीजे ने भी दावा किया था कि करण औजला उसे मैसेज करते थे. डीजे का कहना था कि वो प्रूफ ही दे सकती है.
अब विवादों में अनुव जैन?

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












