
कारें सोनाली की, मालिक सुधीर... ड्राइवर बोला- मैडम के खाते में नहीं थे बेटी की फीस के भी पैसे
AajTak
Sonali Phogat News: आजतक ने सोनाली फोगाट के ड्राइवर रहे उमेद सिंह और भाई वतन ढाका से बात की. दोनों ने पीए (पर्सनल असिस्टेंट) सुधीर सांगवान पर कई आरोप लगाए. ड्राइवर ने कहा कि सुधीर सारे पैसे अपने खाते में रखता था. वहीं सोनाली के भाई ने कहा कि सुधीर ने गुरुग्राम वाले फ्लैट में मामले में उनको अंधेरे में रखा.
सोनाली फोगाट मर्डर केस में लगातार नए राज सामने आ रहे हैं. अब पता चला है कि सोनाली जिन महंगी गाड़ियों में घूमती थीं, उनमें से कोई भी उनके नाम पर नहीं थी. आरोप है कि उनका पीए सुधीर सांगवान इन कारों को बेच चुका था या फिर उनको अपने नाम ट्रांसफर करवा चुका था. सुधीर पर ये आरोप सोनाली के ड्राइवर रहे शख्स उमेद सिंह (Umed Singh) ने लगाए हैं. परिवार ने भी ऐसी आशंका जता दी है.
आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, सोनाली फोगाट कुल चार कारों को फिलहाल तक इस्तेमाल कर रही थीं. फिलहाल इनमें से किसी गाड़ी का अता-पता नहीं है. पता चला है कि कागजों के हिसाब से सोनाली इन कारों की मालिक भी नहीं थीं. उनकी एक कार का मालिक सुधीर सांगवान था. वहीं तीन भी किसी अन्य लोगों के नाम पर थीं. ड्राइवर के साथ-साथ सोनाली के भाई वतन ढाका ने भी ये बातें कहीं.
ड्राइवर ने सुधीर पर उठाए सवाल
बातचीत में सोनाली के ड्राइवर रहे शख्स ने सुधीर सांगवान पर कई आरोप लगाए. वह बोले कि उन्होंने सोनाली की स्कोर्पियो, स्कोडा गाड़ी चलाई थी. सुधीर ड्राइवर से कहता था कि एक मर्सडीज भी है जिसका एक्सीडेंट हो गया है और वह दिल्ली की किसी एजेंसी पर खड़ी है.
ड्राइवर ने आगे बताया कि सोनाली पर पहले स्कोर्पियो थी. जिसको सुधीर ने 8 लाख रुपये में बेच दिया था और फिर दिल्ली से 3.50 लाख रुपये की सफारी कार खरीदी थी. ड्राइवर ने यह भी बताया कि उसको बाद में पता चला था कि मर्सडीज कार पर 10-12 लाख रुपये का लोन है. उसे उठाने कि लिए लोन वाले फोन किया करते थे, इसलिए सुधीर ने कार को छिपा दिया था.
ड्राइवर ने आगे कहा कि पैसों का सारा काम सुधीर ही देखता था. साथ ही वह गाड़ियों का ना तो बीमा करवाता था और ना ही पलूशन. साथ ही पेट्रोल भरवाने में भी आना-कानी करता था. ड्राइवर ने कहा कि सुधीर पर उसके भी 20 हजार रुपये करीब बकाया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










