
काम कुछ नहीं... 1 दिन के इंटर्नशिप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, भारतीय कंपनी का शानदार ऑफर!
AajTak
भारतीय कंपनी ने शानदार इंटर्नशिप का ऑफर पेश किया है, जिसके तहत 1 दिन के लिए 3 लाख रुपये दिए जाएंगे और काम सिर्फ एक शब्द का सही उच्चारण सीखाना है.
फेमस भारतीय कंपनी ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. इसके तहत 1 दिन के इंटर्नशिप के लिए 3 लाख रुपये दिए जाएंगे. इस इंटर्नशिप के लिए चुने गए शख्स को ऑफिस के चारों ओर घूमने का काम होगा और एक खास शब्द का उच्चारण सीखाना होगा. यह ऑफर ब्रिटानिया ट्रीट क्रॉसां (Britannia Treat Croissant) की तरफ से दिया गया है.
फेमस फूड प्रोडक्ट कंपनी ब्रिटानिया ने यह इंटर्नशिप Croissant pronunciation expert के नाम से पेश किया है. इसमें जीतने वाले को एक दिन ब्रिटानिया के ऑफिस में रहकर कर्मचारियों को फ्रेंच पेस्ट्री Croissant का नाम सही तरीके से लेना सिखाना है. अगर आप भी इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं आपको क्या करना होगा.
कौन कर सकता है अप्लाई? बिजनेस टुडे के मुताबिक, अगर आपकी आयु 18 साल या उससे ज्यादा है तो आप इस शानदार इंटर्नशिप मौके के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए कोई भी अप्लाई कर सकता है. पेस्ट्री का शौक नहीं रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. इस इंटर्नशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा.
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन सबसे पहले आपको ब्रिटानिया के व्हाट्सएप चैनल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया सिंपल है, जिसके तहत ब्रिटानिया Croissant के इंस्टाग्राम बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें. अब आपको कुछ सवालों के जवाब देने होंगे. यह प्रक्रिया पूरा होने के बाद इंस्ट्रा हैंडल को फॉलो करना होगा और फिर चुने जाने के लिए अपने क्रिएटिव कारण बताना होगा.
सिर्फ एक दिन का ही इंटर्नशिप यह इंटर्नशिप सिर्फ एक दिन का है, जिसके तहत इनाम के तौर पर 3 लाख रुपये दिया जाएगा. अगर आप भी रातों रात लाखों रुपये कमाने का सपना देख रहे हैं तो इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कब तक कर सकते हैं आवेदन? अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 10 मार्च, 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 4 मार्च से इसके लिए आवदेन किया जा रहा है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








