
काबुल की सड़कों पर तालिबान की 'बुर्का ब्रिगेड', महिलाओं के विरोध में महिलाओं की परेड
ABP News
अफगानी महिलाएं, खुद पर थोपे जा रहे तालिबानी फरमान के खिलाफ आवाज बुंलद कर रही हैं. शिक्षा, खेल, और खुले माहौल में सांस लेने का अपना हक मांग रही हैं जो तालिबानी मानसिकता के लिए सीधे-सीधे चुनौती है.
काबुल की सत्ता में तालिबान जब से काबिज हुआ है, हर दिन महिलाओं के खिलाफ कोई ना कोई फरमान जारी कर देता है. महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उस विरोध को रोकने के लिए गोलियां चलाई गईं. महिलाओं पर कोड़े बरसाए गए और अब तालिबान ने महिलाओं को गुलामी की जंजीरों में जकड़ने के लिए नया पैंतरा अपनाया है. काबुल की सड़कों पर बुर्का ब्रिगेड को उतार दिया गया है. तालिबान जब अपनी फ्लॉप फिलोसोफी को, गोलियों की गूंज से दबा नहीं सका, कोड़ों की मार से चुप करा नहीं सका तो आखिर में उसने काबुल की सड़कों पर अपनी बुर्का ब्रिगेड उतार दी. अगर आप सोच रहे हैं कि इस तालिबानी बुर्का ब्रिगेड की परेड का मकसद है क्या तो नजर इस बैनर पर डालिए. इसका मतलब है कि...हम मुजाहिदीनों के रवैये और व्यवहार से संतुष्ट हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












