
कान से बहता खून, चेहरे पर गुस्सा और जोश हाई... अमेरिकी चुनाव की दिशा बदल सकता है ट्रंप पर हुआ हमला
AajTak
ट्रंप पर गोली चलाने वाले हमलावर की कार से विस्फोट सामग्री मिलने का दावा भी किया गया है. ट्रंप पर हुए हमले में एक शख्स की मौत हो गई जिसकी पहचान 50 वर्षीय कोरी कंपेरेटरे के रूप में हुई है. हमले के बाद एक ईसाई पादरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रंप पर हुए हमले की भविष्यवाणी करता दिखाई दे रहा है.
अमेरिका, चुनावी तैयारियों में व्यस्त एक देश जहां शनिवार को हुई एक घटना ने तनाव और आक्रोश को एक साथ बढ़ा दिया. चेहरे पर खून, बिखरे हुए बाल और सुरक्षाकर्मियों से घिरे पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ड्रोनाल्ड ट्रंप की जो तस्वीरें इस वक्त पूरी दुनिया में घूम रही हैं वो अमेरिका के इतिहास में सदा के लिए दर्ज हो गई हैं. आगामी राष्ट्रपति चुनाव के जब नतीजे आएंगे तब इन तस्वीरों की उसमें बड़ी भूमिका हो सकती है. ट्रंप पर हुआ हमला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की दिशा को बदल सकता है.
इस हमले ने एक पल में अमेरिका के लिए बहुत कुछ बदल दिया. ट्रंप के समर्थकों में अब नाराजगी है, ड्रेमोक्रेटिक पार्टी का चुनाव प्रचार फिलहाल के लिए थम गया है और भविष्य में संभावित राजनीतिक हिंसा का आशंका पैदा हो गई है. कान से बहते खून और हवा में मुट्ठी उठाए ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों ने हमले के बाद 'हीरो' करार दिया. घायल हालत में उनके मुंह से निकला, 'फाइट, फाइट, फाइट'.
कुछ बड़ा करने की थी प्लानिंग?
ट्रंप पर गोली चलाने वाले हमलावर की कार से विस्फोट सामग्री मिलने का दावा भी किया गया है. ट्रंप पर हुए हमले में एक शख्स की मौत हो गई जिसकी पहचान 50 वर्षीय कोरी कंपेरेटरे के रूप में हुई है. हमले के बाद एक ईसाई पादरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रंप पर हुए हमले की भविष्यवाणी करता दिखाई दे रहा है.
बाइडेन पर हमला बोल रहे रिपब्लिकन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









