
कानपुर: IIT में एडमिशन लेने जा रही छात्रा ने की प्रेमी से शादी, रची अपने ही अपहरण की साजिश
AajTak
दो दिन पहले कानपुर से किडनैप हुई छात्रा के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, यह एक फेक किडनैपिंग केस था. लड़की ने प्रेमी के साथ 22 मई को शादी कर ली थी. दोनों के पास पैसे नहीं थे. इसलिए उन्होंने पैसों के लिए फर्जी अपहरण का प्लान बनाया और छात्रा के पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी. लेकिन उससे पहले ही उनका भंडाफोड़ हो गया.
कानपुर में 2 दिन पहले किडनैप हुई छात्रा के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है. लड़की का अपहरण (Kidnap) नहीं हुआ था. बल्कि, उसने पैसों के लिए फेक किडनैपिंक की कहानी बनाई थी. जानकारी के मुताबिक, छात्रा हंसिका वर्मा इंजीनियरिंग की एंट्रेंस परीक्षा पास कर चुकी थी. उसे दाखिला लेने के लिए रुड़की के इंजीनियरिंग कॉलेज (IIT Roorkee) में जाना था. लेकिन गुरुवार की शाम को वह अचानक ही अपने घर से निकली और गायब हो गई.
उसके बाद उसके पिता के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप वीडियो मैसेज आया जिसमें हंसिका रस्सियों से बंधी हुई दिखी. वीडियो भेजकर हंसिका के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. हंसिका के पिता ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद जांच शुरू हुई. लेकिन जैसे ही इस किडनैपिंग की हकीकत सामने आई तो सभी को होश उड़ गए.
पता चला कि हंसिका ने अपने प्रेमी से लव मैरिज कर ली थी. लेकिन उनके पास पैसों की तंगी थी. इस कारण दोनों ने मिलकर हंसिका की फेक किडनैपिंग का प्लान बनाया. फिर उसकी एवज में हंसिका के पिता को वीडियो भेजकर फिरौती की मांग की.
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अफेयर फिर शादी
कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने छात्रा और उसके प्रेमी राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को बस्ती में पुलिस की स्पेशल टीम ने बरामद किया है. खास बात यह है इनके पास से हंसिका और राज सिंह का एक मैरिज सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ है. राज और हंसिका ने 22 मई को ही अपनी मैरिज करके उसका रजिस्ट्रेशन कर लिया था.
दोनों बस्ती से हुए बरामद

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







