
कानपुर: मामा के लड़के ने छात्रा को किया किडनैप, 4 दिन तक दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप
AajTak
कानपुर में युवक ने ममेरी बहन का पहले अपहरण किया. फिर चार दिन तक दोस्तों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया. उसके बाद उसे रात के समय सुनसान सड़क पर छोड़ दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. पुलिस बाकी के दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा का उसके मामा के लड़के ने पहले अपहरण किया. फिर एक घर में ले जाकर 4 दिन तक दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. इसके बाद लड़की को रात के समय सुनसान सड़क पर छोड़ गए. कानपुर पुलिस ने लड़की को बरामद किया और थाने ले गए. छात्रा ने वहां ममेरे भाई और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई.
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं, पीड़िता के घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने भी इस मामले में लापरवाही दिखाई है. पुलिस ने लड़की के साथ हुए गैंगरेप की सूचना उन्हें 12 घंटे बाद दी. जबकि, उन्हें पहले ही इस बारे में बता देना चाहिए था. छात्रा के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस एक आरोपी को जेल भेजकर बाकी दो अन्य लड़कों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.
क्या है पूरा मामला ?
कानपुर के गुजैनी के रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा 18 जुलाई को अपने स्कूल के गेट से लापता हो गई थी. 4 दिन बाद गुजैनी पुलिस ने उस लड़की को सुनसान सड़क से बरामद किया. छात्रा का आरोप है कि ममेरा भाई कल्लू मुझे यह कहकर स्कूल के गेट से ले गया था कि चलो तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है. उसके साथ दो लड़के सोनू और राम सलजी भी थे. वो तीनों उसे एक घर में ले गए. वहां उन्होंने 4 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया.
पीड़िता ने बताया, ''इसके बाद मुझे एक चौराहे पर छोड़ दिया. जहां 112 नंबर की पुलिस मुझे बरामद करके थाने लाई. आधी रात को मैं थाने आ गई थी. लेकिन पुलिस ने मेरे घर वालों को सूचना नहीं दी. दूसरे दिन दोपहर में मेरे घर वालों को सूचना दी. इसके बाद मेरा मेडिकल कराया गया. पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.'' लड़की के पिता का भी यही कहना है कि वे लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है.
इस पूरे मामले में एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी के आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में जांच जारी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








