
कानपुर पुलिस का फरमान, मतगणना वाले दिन गड़बड़ी करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश
AajTak
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के सभी जिलाधिकारियों ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. एसपी कानपुर देहात ने मतगणना को लेकर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और एक बेहद असामान्य आदेश दिया.
10 मार्च को पांच राज्यों के चुनावों की मतगणना है और इस अहम दिन पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस ने भी अपनी कमर कस रखी है. लेकिन उत्तर प्रदेश की कानपुर देहात पुलिस ने मंगलवार को एक अनोखा आदेश देकर सबको चौंका दिया है. कानपुर देहात के एसपी ने गड़बड़ी किए जाने पर Shoot At Sight यानी देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं.
10 मार्च की सभी तैयारी पूरी
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों की वोटिंग के बाद, राज्य के सभी जिलाधिकारियों ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों की जानकारी दी.
Shoot At Sight के आदेश
कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी के साथ एसपी स्वप्रिल ममंगई भई मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों और मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी या भ्रामक खबरें फैलाने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि विधानसभा चुनाव में इस तरह का आदेश दिया गया हो. मतगणना प्रक्रिया का उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही गोली मारने के आदेश अपने आप में चौंका देने वाली बात है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








