
कानपुरः छेड़छाड़ के आरोपी को 40 सेकेंड में मारे 23 थप्पड़, लड़की की मां ने भी पीटा
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ के आरोपी के बाजार में लोगों ने 40 सेकेंड में 23 थप्पड़ जड़ दिए. इस दौरान शोहदे को लड़की की मां ने भी पीटा. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है.
Kanpur News: यूपी के कानपुर में एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करते हुए लोगों ने पकड़ लिया. इस दौरान लोगों ने आरोपी को 40 सेकेंड में 23 थप्पड़ मारे. पीड़िता की मां ने ही 17 थप्पड़ जड़ दिए. बाजार में मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है. वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई होगी.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के नजीराबाद इलाके में एक लड़की अपनी मां के साथ सामान खरीदने बाजार पहुंची थी. इसी दौरान वहां एक शोहदा लड़की का पीछा करने लगा. लड़की ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह पीछे ही पड़कर रह गया तो लड़की ने इसकी शिकायत अपनी मां से की. इसके बाद लड़की की मां ने आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर शोहदे की जमकर धुनाई कर दी.
पुलिस ने कहा- वीडियो के आधार पर होगी आरोपी की पहचान होगी
इस दौरान लोगों ने चालीस सेकेंड में शोहदे को तेईस थप्पड़ जड़ दिए. इसमें 17 थप्पड़ तो लड़की की मां ने मारे. मौके पर मौजूद बाजार के लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है.
इस मामले को लेकर सीओ संतोष सिंह का कहना है कि घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है. अभी किसी ने शिकायत नहीं की है. वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










