
'काटे जाएं तो दर्द में चीखते हैं पौधे, बस आप सुन नहीं पाते', वैज्ञानिक स्टडी में बड़ा दावा
AajTak
वैज्ञानिकों की एक नई स्टडी के अनुसार, पौधे जब परेशान होते हैं या खाने के लिए उनकी कटाई की जाती है तो वे'चीख' जैसी आवाजें निकालते हैं. इन आवाजों को सुनने के लिए खास उपकरण की जरूरत होती है.
शाकाहारी लोगों को अक्सर ये कहते सुना जाता है कि भला कोई मांस कैसे खा लेता है? क्या जानवर के दर्द और चीख के बारे में सोचकर दिल नहीं पसीजता? अब हाल में आई स्टडी में हैरान करने वाला दावा किया गया है.इस स्टडी में पौधों को होने वाले दर्द के बारे में बताया गया है.
कैसे सुन सकते हैं पौधों की चीख? एक नई स्टडी के अनुसार, पौधे जब परेशान होते हैं या खाने के लिए उनकी कटाई की जाती है तो वे'चीख' जैसी आवाजें निकालते हैं. शोध में पाया गया है कि वे कथित तौर पर ऐसी आवाजें पैदा करते हैं जिन्हें मनुष्य साइंटिफिक इक्विपमेंट के इस्तेमाल के बिना नहीं सुन सकते. 2023 में सेल में प्रकाशित हुए शोधसे पता चला है कि पौधे तीव्र संकट के समय में ये आवाजें पैदा करते हैं.
कई जानवर सुन सकते हैं ऐसी आवाजें
टेल अवीव विश्वविद्यालय में एक विकासवादी जीवविज्ञानी लिलाच हेडानी ने कहा- एक शांत क्षेत्र में भी, वास्तव में ऐसी ध्वनियां होती हैं जिन्हें हम नहीं सुनते हैं, इनमें जानकारी होती है. ऐसे कई जानवर हैं जो इन आवाजों को सुन सकते हैं, इसलिए संभावना है कि शांत जगह पर बहुत अधिक ध्वनिक बातचीत हो रही होती है.
कीड़ों और अन्य जानवरों से करते हैं बातचीत
पौधे हर समय कीड़ों और अन्य जानवरों के साथ बातचीत करते हैं, और इनमें से कई जीव संचार के लिए ध्वनि का उपयोग करते हैं, इसलिए हो ही नहीं सकता कि पौधे आवाज न करें.स्टडी के रिजल्ट्स से पता चलता है कि पौधे संकट में तेज चीखने की आवाज करते हैं. साथ ही कोई परेशानी न हो तो पौधे कोई आवाज नहीं करते. स्टडी में यूज किए गए डिस्ट्रेस पौधों का मतलब है कि ऐसे पौधे जिनके तने कटे हुए थे या जिन्हें पानी नहीं दिया गया था उनपर ही ये खास स्टडी की गई है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








