
'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं'... 'स्त्री 2' देखकर थिएटर में झूमकर नाचे फैंस, VIDEO
AajTak
हाल में जब गाजियाबाद की एक डांस अकेडमी के कुछ बच्चे फिल्म 'स्त्री 2' देखने थिएटर में पहुंचे तो मानो पूरी तैयारी से आए थे. फिल्म में जैसे ही गाना- 'काटी रात मैंने खेतों में ...' चालू हुआ तो इस ग्रुप के दो लड़के और एक लड़की परदे के पास आकर जबरदस्त डांस करने लगे.
बीते दिनों रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' इन दिनों थिएटरों में छाई हुई है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में भोजपूरी सिंगर पवन सिंह का गाना- 'काटी रात मैंने खेतों में ...' भी खूब चर्चित है. हाल में जब गाजियाबाद की एक डांस अकेडमी के कुछ बच्चे ये फिल्म देखने थिएटर में पहुंचे तो मानो पूरी तैयारी से आए थे.
फिल्म में जैसे ही गाना- 'काटी रात मैंने खेतों में ...' चालू हुआ तो इस ग्रुप के दो लड़के और एक लड़की परदे के पास आकर जबरदस्त डांस करने लगे. उनकी तैयारी ऐसी थी कि उन्हें गाने में दिखाया गया एक - एक स्टेप अच्छे से याद था. परदे पर एक्टर्स के डांस के आगे ये लोग सेम स्टेप करते दिखे. इसमें भी कोई शक नहीं कि तीनों ने खूब शानदार डांस किया.
अकेडमी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने डांस कर रहे छात्र हेमंत शर्मा, सानिया चौहान और उनके एक और दोस्त को टैग किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब आपको हुक स्टेप आता हो तो आप थिएटर रॉक कर देते हैं.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये वीडियो गाजियाबाद के वैशाली के थिएटर का है. वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया और इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. कई लोगों ने कहा-' थिएटर में आज लोग जल्दी डांस नहीं करते, पुराना समय याद दिला दिया.' एक अन्य ने कहा- 'कमाल कर दिया, आप लोग तो पूरी तैयारी से आए हैं'. एक यूजर ने कहा-' ये होते हैं असली फैंस.'
बता दें कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और यह भारत में अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्टर पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










