
काउंटिंग से पहले मस्ती के मूड में दिखे राहुल गांधी, Instagram पर शेयर की ये Cool Pic
AajTak
Assembly Elections Results 2022: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होना है. चुनावी नतीजों से पहले राजनीतिक पार्टियों में हलचल शुरू हो गई है.
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों (5 State Assembly Elections Result 2022) के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होना है. मतगणना से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों में सरकार बनाने को लेकर हलचल मची हुई है. कहीं बैठकों का दौर चल रहा है तो कहीं गठजोड़ के समीकरण बैठाने की कोशिश की जा रही है.
वहीं, नतीजों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कूल अंदाज में एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में राहुल गांधी आइसक्रीम खाते हुए नजर आए हैं.
राहुल ने इस फोटो को शेयर करते हुए वायनाड के कई स्वाद कैप्शन दिया है. तस्वीर में राहुल गांधी काफी खुश नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं.
पिछले दिनों चुनाव प्रचार में बिजी थे राहुल गांधी बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर राज्यों में प्रचार में जुटे हुए थे. हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश में उन्हें खास तवज्जों नहीं मिली. यूपी में राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में एक उत्साही कांग्रेस अभियान चलाया.
कांग्रेस के लिए अहम है ये चुनाव
पांच राज्यों में से चार राज्य ऐसे हैं, जहां पर कांग्रेस के पास जीत हासिल कर कार्यकर्ताओं को बड़ा बूस्ट देने का मौका है. क्योंकि एक तरफ जहां पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, वहीं गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में मुख्य विपक्षी दल के रूप में दोबारा सत्ता हासिल करने का मौका है. अगर कांग्रेस इन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करती है और नतीजे उसके अनुकूल आते हैं, तो पार्टी को बड़ा बूस्ट मिलेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










