
कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद क्या नई पार्टी बनाने के मूड में हैं प्रशांत किशोर, ट्वीट कर दिए ये संकेत
AajTak
प्रशांत किशोर के लंबे वक्त से कांग्रेस में जाने की चर्चा थी. प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया था. हालांकि, कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बात नहीं बन पाई और वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुए.
कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद क्या चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नई पार्टी का गठन करेंगे? प्रशांत किशोर के ट्वीट के बाद ये कयास तेज हो गए हैं. दरअसल, प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि अब मुद्दों और 'जन सुराज' के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए रियल मास्टर्स यानी जनता तक जाने का समय आ गया है.
दरअसल, लंबे वक्त से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में जाने की चर्चा थी. प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया था. हालांकि, कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बात नहीं बन पाई और वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुए.
बिहार से शुरुआत करेंगे पीके प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी उतार चढ़ाव भरी यात्रा रही है. उन्होंने आगे लिखा, ''अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए 'रियल मास्टर' यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है. शुरुआत बिहार से.''
आज बिहार दौरे पर पीके माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर पूरे बिहार की यात्रा करेंगे और लोगों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को समझेंगे. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या पीके नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे? माना जा रहा है कि पीके के पास विकल्प सीमित नहीं हैं, वे नई पार्टी का भी ऐलान कर सकते हैं. वैसे प्रशांत किशोर आज पटना में ही हैं. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि भले ही प्रशांत किशोर अपने अभियान की शुरुआत बिहार से करने की कह रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









