
कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
AajTak
गुजरात के कांग्रेस विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी (jignesh mevani) को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात की वडगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. गुजरात पहुंची असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया है. असम पुलिस जिग्नेश को पालनपुर से गिरफ्तार कर अहमदाबाद रवाना हो गई है. जिग्नेश मेवाणी को अहमदाबाद से असम के गुवाहाटी ले जाया जा सकता है.
जानकारी के मुताबिक जिग्नेश मेवाणी बुधवार को पालनपुर में थे. वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी पालनपुर के सर्किट हाउस में रुके हुए थे. इसी बीच देर रात करीब 11.30 बजे असम पुलिस की एक टीम पालनपुर सर्किट हाउस पहुंची और जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया. जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी की जानकारी उनके समर्थकों ने दी है.
जिग्नेश मेवाणी के समर्थकों के मुताबिक असम पुलिस की टीम ने अपने यहां दर्ज मामले का हवाला देते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. समर्थकों का आरोप है कि असम पुलिस की ओर से उनको एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई जो कथित रूप से उनके खिलाफ दर्ज है. असम पुलिस जिग्नेश मेवाणी को लेकर फिलहाल पालनपुर से रवाना हो चुकी है.
बताया जाता है कि जिग्नेश मेवाणी को लेकर असम पुलिस के पुलिसकर्मी सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए हैं. अहमदाबाद से जिग्नेश मेवाणी को लेकर असम पुलिस ट्रेन से गुवाहाटी के लिए रवाना हो सकती है. फिलहाल, जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी से सूबे की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है. कांग्रेस के बड़े दलित चेहरे जिग्नेश को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है, जब इसी साल गुजरात में चुनाव होने हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











