
कांग्रेस विधायक का दावा- कई राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए उनकी सूची तैयार की गयी है
ABP News
कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक बीजेड जमीर अहमद खान ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि कई राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए उनकी सूची तैयार की गयी है.
बेंगलुरू: कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने आरोप लगाया कि उन्हें देश के अनेक राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को ‘प्रताड़ित’ करने की साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खान की संपत्तियों की हाल में तलाशी ली थी. खान ने यह दावा भी किया कि ऐसे प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं की एक सूची तैयार की गयी है. उन्होंने कहा, ''मेरे लोग मेरी पूंजी हैं. जब तक मैं राजनीति में हूं, मैं ऐसा कुछ नहीं करुंगा जिससे मेरे लोगों को शर्म से अपने सिर झुकाने पड़ें.'' उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि ईडी के छापों ने उनके बारे में कई लोगों के मन में संदेह को दूर कर दिया है. खान ने कहा, ''एक घर बनाने को मेरे सबसे बड़े अपराध की तरह दिखाया जा रहा है. इसलिए ईडी ने मुझ पर छापे मारे. ईडी ने जिस उम्मीद के साथ मेरे यहां छापे मारे, वह झूठी साबित हुई.''More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












