
कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर G-23 के बाद अब दिल्ली में उभरा G-35, लवली खेमे के नेताओं पर आलाकमान की पैनी नजर
AajTak
लवली के नक्शेकदम पर चलते हुए भाजपा में शामिल होने वाले तीन अन्य कांग्रेस नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नीरज बसोया और नसीब सिंह शामिल हैं. बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का नया अध्यक्ष बनाया है. उन्होंने रविवार को आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया.
कभी कांग्रेस आलाकमान को सताने वाला G-23 ग्रुप आज भले ही शांत हो गया हो, लेकिन कांग्रेस की दिल्ली यूनिट में अरविंदर सिंह लवली के नेतृत्व में एक नया असंतुष्ट ग्रुप पैदा हो गया है. इसे अभी तक G-23 की तरह कोई नाम भले ही ना मिला हो, लेकिन आलाकमान की नजर G-35 पर है. यह G-35 कुछ और नहीं बल्कि वे 35 पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने लवली के इस्तीफे के वक्त उनके प्रति सहानुभूति दिखाई थी. दिल्ली कांग्रेस के ये सभी पूर्व विधायक अरविंदर लवली के साथ दिखाई दिये थे.
कांग्रेस सूत्रों ने आजतक से बातचीत में कहा, 'ऐसी अटकलें हैं कि लवली अपने गुट को भाजपा में शामिल कराने की कोशिश करेंगे. इसलिए पार्टी से लवली के इस्तीफे के बाद उनसे मिलने वाले सभी नेताओं की निगरानी की जा रही है.' बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 35 पूर्व विधायक उनके समर्थन में आए थे. उनमें से तीन ने बाद में पार्टी से इस्तीफा दे दिया. लवली ने पहले कहा था कि उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नहीं.
दिल्ली के कई बड़े नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
इसके कुछ दिन बाद, उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और दिल्ली की दो लोकसभा सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों का विरोध करते हुए शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया. लवली के नक्शेकदम पर चलते हुए भाजपा में शामिल होने वाले तीन अन्य कांग्रेस नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नीरज बसोया और नसीब सिंह शामिल हैं. बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का नया अध्यक्ष बनाया है. उन्होंने रविवार को आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया.
डीपीसीसी प्रमुख बनने के बाद देवेंद्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि आप सभी का साथ चाहिए, मेरी ताकत बनिए. उन्होंने कहा, 'जिन साथियों को पहचान नहीं मिल पाती उन्हें पहचान दिलाने का काम करूंगा. इंसान हूं... गलती बताइएगा, मैं मानूंगा और ठीक करके आगे बढ़ेंगे.' कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि 25 मई को दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान है. यह लोकतंत्र को बचाने का समय है. हमें इस कांग्रेस मां को बचाना पड़ेगा, कोई कसर मत छोड़ देना.
दिल्ली में बीजेपी के लिए अहम हो सकते हैं लवली

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








