
कांग्रेस में रार जारी, जम्मू में कार्यकर्ताओं ने किया गुलाम नबी आजाद के खिलाफ प्रदर्शन
AajTak
राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद रहे गुलाम नबी आजाद के खिलाफ मंगलवार को जम्मू में प्रदर्शन हुआ. कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने जम्मू में सड़क पर उतरकर गुलाम नबी आजाद के खिलाफ प्रदर्शन किया और पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया.
एक तरफ राजनीतिक दल पांच राज्यों में हो रहे चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी ओर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आपसी कलह से सूझ रही है. राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद रहे गुलाम नबी आजाद के खिलाफ मंगलवार को जम्मू में प्रदर्शन हुआ, साथ ही पुतला भी फूंका गया. कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने जम्मू में सड़क पर उतरकर गुलाम नबी आजाद के खिलाफ प्रदर्शन किया और पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए. Congress workers raise slogans against Ghulam Nabi Azad and burn his effigy in Jammu. They say, "Congress held him in high esteem but today when it's time to support it, he forged friendship with BJP. He didn't come for DDC election campaigning but now he's here, praising PM." pic.twitter.com/cqn3XhxfeP
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









