
कांग्रेस पार्टी का नया पता 9-A कोटला रोड... सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन
AajTak
कांग्रेस पार्टी के नए दफ्तर का आज उद्घाटन होने जा रहा है. सोनिया गांधी पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन करने पहुंची हैं. पार्टी का नया पता अब 9A कोटला रोड होगा. इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर था.
कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय का आज उद्घाटन हो गया है. सोनिया गांधी ने पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया. इसके बाद अब पार्टी का नया पता बदलकर 9A कोटला रोड हो गया है. इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर था.
कांग्रेस के नए AICC मुख्यालय का नाम 'इंदिरा भवन' है. कहा जा रहा है कि इस दफ्तर को 252 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य बड़े नेताओं की उपस्थिति में नए मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया.
कांग्रेस के नए दफ्तर के ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किया गया है. नई इमारत के बिल्कुल बीच में रिसेप्शन है, जिसके ठीक पीछे कैंटीन बनाई गई है. इमारत के बाईं तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का दफ्तर होगा. इसके साथ ही टीवी डिबेट के लिए छोटे-छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं. इसके बगल में पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी बनाए गए हैं.
इमारत की पहली मंजिल पर बाईं तरफ विशेष कार्यक्रमों के लिए हाईटेक ऑडिटोरियम बनाया गया है. इसके साथ ही किसान विभाग, डेटा डिपार्टमेंट जैसे कई विभाग बनाए गए हैं.
इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के अधिकारियों के ऑफिस होंगे. पांचवी मंजिल पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का दफ्तर होगा. इस मंजिल के बीचोबीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ऑफिस होगा.
कांग्रेस के नए मुख्यालय में पार्टी के इतिहास को बयां करती तस्वीरें लगी हुई हैं, जिनमें उन नेताओं की तस्वीरें भी हैं, जिनके गांधी परिवार से मतभेद रहे हैं या जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है. इनमें नरसिम्हा राव, सीताराम येचुरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद शामिल हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










