
कांग्रेस ने शेयर की RSS की जलती हुई ड्रेस की तस्वीर, BJP बोली- आग लगाना इनकी आदत
AajTak
कांग्रेस ने एक फोटो ट्वीट की. इस फोटो में RSS की ड्रेस में आग लगी हुई नजर आ रही है. इसमें धुंआ भी उठता नजर आ रहा है. कांग्रेस ने ट्वीट में आगे लिखा, देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और RSS-BJP द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं.
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 6वां दिन है. इसी बीच कांग्रेस की ओर से RSS की ड्रेस को लेकर ऐसा ट्वीट किया गया, जिसे लेकर बीजेपी के तमाम नेता भड़क गए. यहां तक कि बीजेपी ने सिख दंगों से लेकर मुंबई दंगों तक का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस की आग लगाने की पुरानी आदत रही है.
दरअसल, आज कांग्रेस ने एक फोटो ट्वीट की. इस फोटो में RSS की ड्रेस में आग लगी हुई नजर आ रही है. इसमें धुंआ भी उठता नजर आ रहा है. कांग्रेस ने ट्वीट में आगे लिखा, देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और RSS-BJP द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं. हमने अपने गोल की ओर बढ़ रहे हैं.
To free the country from shackles of hate and undo the damage done by BJP-RSS. Step by step, we will reach our goal.#BharatJodoYatra 🇮🇳 pic.twitter.com/MuoDZuCHJ2
बीजेपी ने साधा निशाना
कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद बीजेपी के नेता हमलावर हो गए. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, देश को जलाने की कांग्रेस की पुरानी आदत रही है. 1984 के दंगे हों, जलगांव हो, मुंबई, हाशिमपुरा, भागलपुर हो या मेरठ. ये लिस्ट लंबी है. उन्होंने आगे लिखा कि हमें ये भी याद करना चाहिए कि कैसे 1984 के दंगों को राजीव गांधी ने सही ठहराया था. उन्होंने कहा, कांग्रेस सिर्फ देश को जलाने के बारे में सोचती है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







