
कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कमलनाथ और अशोक गहलोत के बेटे को दिया टिकट
AajTak
कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को भी चूरू से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.
निर्वाचन आयोग कभी भी आगामी आम चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.
इस लिस्ट में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है तो बीजेपी से सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.
इसके अलावा जोरहाट से गौरव गोगोई, सिलचर से सुरज्या खान, जालौर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस ने इस लिस्ट में 7 जनरल, 13 ओबीसी,10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है.
यहां देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवार
छिंदवाड़ा- नकुलनाथ

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











