
कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, गोड्डा सीट से बदला कैंडिडेट, अब निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव को उतारा
AajTak
गोड्डा सीट पर पहले चुनावी मुकाबला बीजेपी के निशिकांत दुबे और महागामा की विधायक दीपिका पांडे सिंह के बीच था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कैंडिडेट बदलने के बाद अब मुकाबला निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के बीच होगा.
कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश के 9 और झारखंड के 2 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. साथ ही झारखंड की गोड्डा सीट पर कांग्रेस ने कैंडिडेट बदल दिया है. अब इस सीट पर दीपिका पांडे की जगह प्रदीप यादव पर कांग्रेस ने दांव लगाया है.
गोड्डा सीट पर पहले चुनावी मुकाबला बीजेपी के निशिकांत दुबे और महागामा की विधायक दीपिका पांडे सिंह के बीच था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कैंडिडेट बदलने के बाद अब मुकाबला निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के बीच होगा.
प्रदीप यादव पिछली लोकसभा चुनाव में जेवीएम की टिकट से गोड्डा से चुनाव लड़े थे. बाद में जेवीएम का भाजपा में विलय हो गया. तब प्रदीप ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे. 2007 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) में शामिल हो गए थे. प्रदीप यादव पोरैयाहाट से वर्तमान विधायक भी हैं.
प्रदीप यादव 2 बार राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं, वे तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अधीन ग्रामीण विकास मंत्री थे. इससे पहले वे 13वीं लोकसभा में भाजपा के सदस्य के रूप में गोड्डा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कांग्रेस ने रांची सीट से यशश्वनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है, उनका सीधा मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा. 14 लोकसभा सीटों वाले झारखंड में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान होगा.
बता दें कि कांग्रेस ने गोड्डा सीट से पहले दीपिका पांडे सिंह को प्रत्याशी बनाया था, इसके बाद प्रदीप यादव के समर्थक भड़क गए थे. इसके बाद उनके समर्थकों ने कांग्रेस ऑफिस में जमकर हंगामा किया था. इस दौरान प्रदेश प्रभारी और झारखंड प्रभारी का पुतला दहन भी किया. कार्यकर्ताओं ने दीपिका पांडे वापस जाओ जैसे नारे भी लगाए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








