
कांग्रेस ने चुन-चुनकर गिनाईं ओबीसी बिल की गलतियां, सरकार से कहा- 50% आरक्षण पर इसमें एक शब्द नहीं
AajTak
कांग्रेस की तरफ से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 'देर आए, दुरुस्त आए.' उन्होंने कहा कि 2018 में संशोधन लाकर देश के हर राज्य का अधिकार क्षेत्र खत्म कर दिया गया था. एक गलत फैसला लिया गया था, जिसे सुधारने के लिए अब ये संशोधन लाया जा रहा है और बड़ी अजीब बात है कि गलती भी आप करो और बधाई भी आप ही लो.
लोकसभा से संविधान (127वां) संशोधन विधेयक पारित हो गया है, जिसके बाद आज (बुधवार) इस विधेयक को राज्यसभा में लाया गया है. विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस ने समर्थन तो किया लेकिन इसकी खामियों को भी गिनाया.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










