
'कांग्रेस जॉइन करने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा,' नितिन गडकरी ने सुनाया वो किस्सा
AajTak
BJP नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता के ऑफर पर अपनी प्रतिक्रिया को याद किया है. गडकरी ने कहा कि उन्हें एक नेता ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन उन्होंने यह कहकर ऑफर ठुकरा दिया था कि वे कांग्रेस का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाना पसंद करेंगे.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, जिस पर उन्होंने जवाब दिया था और कहा था कि वो उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे.
गडकरी ने यह भी दावा किया कि बीजेपी सरकार ने देश में पिछले 9 वर्षों में कांग्रेस के 60 साल के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले जब वे उत्तर प्रदेश में थे तो उन्होंने लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी.
गडकरी ने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया
शुक्रवार को गडकरी ने महाराष्ट्र के भंडारा में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर काम और योजनाएं गिनाईं. गडकरी ने बीजेपी के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की. उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर के एक ऑफर का भी जिक्र किया.
'न सौ पढ़ा, न एक प्रतापगढ़ा'... CM योगी और गडकरी ने प्रतापगढ़ को दी कई सौगातें
'मुझे बीजेपी की विचारधारा पर भरोसा'

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








