
कांग्रेस को GOOD BYE कहने वाले सुनील जाखड़ BJP में शामिल, जेपी नड्डा की मौजूदगी में ली सदस्यता
AajTak
कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि जाखड़ दिल्ली में आज पार्टी की सदस्यता लेंगे.
कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ आज बीजेपी में शामिल हो गए. सुनील जाखड़ ने दिल्ली में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.
सुनील जाखड़ ने कहा, 'मैं सभी का आभारी हूं कि बीजेपी में शामिल हुआ. आसान काम नहीं होता. मेरा कांग्रेस से रिश्ता 50 साल पुराना है. मेरी तीन पीढ़ी कांग्रेस में रहीं. सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए तोड़ने का काम नहीं किया. पंजाब साधु पीर की धरती है. यही से राष्ट्रीयता की शुरुआत होती है. कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं था बल्कि कुछ मुद्दे थे. पंजाब में अभी तक कोई भेदभाव नहीं आया. सुनील को इस बात के लिए कठघड़े में किया गया कि मैंने सवाल उठाया कि आप पंजाब को किसी भी जाति और धर्म मे नहीं बाट सकते.'
जाखड़ ने 14 मई को दिया कांग्रेस से इस्तीफा सुनील जाखड़ ने 14 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, पंजाब विधानसभा चुनाव के वक्त से ही कांग्रेस से उनकी मनमुटाव की स्थिति बनी थी. पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद जब पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था, उसके बाद जाखड़ कई बार बयान देकर नाराजगी भी व्यक्त कर चुके थे. हालांकि, उस वक्त राहुल गांधी ने पंजाब चुनाव के वक्त सुनील जाखड़ को मनाने की कोशिश भी की थी.
कांग्रेस ने दो साल के लिए किया था सस्पेंड दरअसल, AICC के अनुशासनात्मक पैनल ने 26 अप्रैल को सुनील जाखड़ को 2 सालों के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. उन्होंने पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी और पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद उन्हें पार्टी के लिए जिम्मेदार करार दिया था.
'कांग्रेस के चिंतन शिविर पर उठाए थे सवाल' सुनील जाखड़ ने इस्तीफे का ऐलान करते वक्त कांग्रेस को नसीहत भी दी थी. उन्होंने कहा था कि इस तरीके से चिंतन शिविर लगाने से कुछ नहीं होगा. सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता था. कांग्रेस को चिंता शिविर की जरूरत है.
उन्होंने कहा, यूपी चुनाव में 390 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को कुछ हजार वोट मिले. गोवा-उत्तराखंड में सरकार के खिलाफ विरोध के बाद भी कांग्रेस जीत नहीं पाई. मैं मानता हूं कि कांग्रेस को इस पर सोचने की जरूरत है. इन खामियों के लिए मैं सिर्फ हाईकमान को जिम्मेदारी नहीं ठहरा रहा, इसमें और की भी कमियां रही हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







