
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अशोक गहलोत बोले- ये व्यक्तिगत क्षति
AajTak
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि डूडी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है.
राजस्थान विधानसभा में पूर्व विपक्षी नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का शनिवार को बीकानेर में लंबी बीमारी के बाद 62 साल की उम्र में निधन हो गया. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि डूडी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है.
उनका अंतिम संस्कार बीकानेर में हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और कई विधायकों समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
'व्यक्तिगत क्षति...'
गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है. गहलोत ने कहा, 'पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बीकानेर से सांसद रामेश्वर डूडी का निधन अत्यंत दुखद है. लगभग दो साल की बीमारी के बाद उनका निधन हमेशा गहरा दुःख देगा. ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.'
उन्होंने कहा कि डूडी ने हमेशा किसानों के कल्याण के लिए काम किया. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और अन्य नेताओं ने भी डूडी के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
लंबे वक्त से थे बीमार

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









