
'कांग्रेस के कुछ नेताओं को भगवान राम से नफरत...', आचार्य प्रमोद के बयान पर हंगामा
AajTak
कांग्रेस नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि उनकी पार्टी में कोई हिंदू गुरु हो. लेकिन हो सकता है कांग्रेस को हिंदुओं के समर्थन की जरूरत ना हो या किसी हिंदू धर्म गुरू को स्टार प्रचारक बनाने का जो मकसद होता है उन्हें उसमें कोई कमी नजर आ रही हो. ये पार्टी का निर्णय है.
कांग्रेस नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में नाम नहीं होने पर कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस में कुछ नेता हैं, जिन्हें राम से नफरत है. इन नेताओं को हिंदू शब्द से नफरत है. ये हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि उनकी पार्टी में कोई हिंदू गुरु हो. लेकिन हो सकता है कांग्रेस को हिंदुओं के समर्थन की जरूरत ना हो या किसी हिंदू धर्म गुरू को स्टार प्रचारक बनाने का जो मकसद होता है उन्हें उसमें कोई कमी नजर आ रही हो. ये पार्टी का निर्णय है.
उन्होंने कहा कि जो राम से नफरत करता हो, वो हिंदू नहीं हो सकता. राम मंदिर को रोकने के जो प्रयास हुए हैं उसे सारी दुनिया जानती है. राम से नफरत कौन करता है और राम के प्रति श्रद्धा किसकी है? मुझे नहीं लगता कि इस रहस्य पर कोई परदा है. पार्टी का हिस्सा होने का मतलब ये नहीं है कि सच को सच और झूठ को झूठ न कहा जाए. मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं राम से भी नफरत है.
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कोई पहचान नहीं है. पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन में प्रियंका गांधी से अधिक लोकप्रिय नेता नहीं है. अगर कांग्रेस नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देना चाहते हैं तो प्रियंका गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









