
'कांग्रेस अयोध्या के न्योते की हकदार नहीं...', राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराने पर बरसे CM हिमंता
AajTak
हिमंता ने कहा कि जैसा पंडित नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के साथ किया था. अब ठीक वैसा ही कांग्रेस नेतृत्व ने राम मंदिर के साथ भी किया. इतिहास उन्हें हिंदू विरोधी पार्टी के रूप में आंकता रहेगा.
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेता शामिल नहीं होंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के इस फैसले पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अयोध्या के निमंत्रण की "हकदार" नहीं थी. लेकिन इसे अस्वीकार करके कांग्रेस ने 'अपने कुछ पापों को धोने का एक सुनहरा अवसर' खो दिया है.
हिमंता ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही राम मंदिर के खिलाफ अपने विचारों के लिए हिंदू समाज से माफी मांग सकती थी. लेकिन कांग्रेस ने इस मौके को गंवा दिया. उन्होंने कहा कि मेरी राय में शुरुआत से ही राम मंदिर के खिलाफ अपने विचारों के लिए कांग्रेस इस तरह के निमंत्रण की हकदार नहीं थी. इस न्योते को स्वीकार करके वे प्रतीकात्मक रूप से हिंदू समाज से माफी मांग सकते थे. हिमंता ने कहा कि जैसा पंडित नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के साथ किया था. अब ठीक वैसा ही कांग्रेस नेतृत्व ने राम मंदिर के साथ भी किया. इतिहास उन्हें हिंदू विरोधी पार्टी के रूप में आंकता रहेगा. कांग्रेस के यह कहने के बाद कि उसका शीर्ष नेतृत्व राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा. हिमंता ने अफगानिस्तान में बाबर के मकबरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और पूछा कि गांधी परिवार "हिंदुओं से नफरत" क्यों करता है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने इस स्थल का दौरा किया. साथ ही राम लला के प्रति उनकी नफरत पर सवाल उठाया.
कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा था कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन को 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला था. चूंकि यह बीजेपी और आरएसएस का इवेंट है और चुनावी लाभ के लिए अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है. इसलिए कांग्रेस पार्टी न्योते को सम्मान अस्वीकार करती है. कांग्रेस पार्टी से कोई नेता अयोध्या के कार्यक्रम में नहीं जाएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








