
कांग्रेस अगर 'INDIA' के घटक दलों की डिमांड मान ले तो उसके पास बचेगा क्या?
AajTak
इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है तो वहीं कई जगह घटक दल अपनी लकीर खींचे बैठे हैं. यूपी में अखिलेश यादव 65 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं तो वहीं बिहार में जेडीयू-आरजेडी भी 17-17 सीट से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं. ममता भी बंगाल में दो सीट से अधिक देने को तैयार नहीं हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा, गोवा और गुजरात में सीटों की डिमांड कर दी है. अब कांग्रेस अगर घटक दलों की डिमांड मान ले तो उसके पास बचेगा क्या?
लोकसभा चुनाव करीब आ चुके हैं. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कठिन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करने की तैयारी में है तो वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का पेच ही नहीं सुलझा है. इंडिया गठबंधन में राज्यों से लेकर दिल्ली तक सीट शेयरिंग पर मंथन के जारी है. बैठकों का दौर चल रहा है, नेताओं की मेल-मुलाकातें जारी हैं लेकिन यूपी और बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र दिल्ली और पंजाब तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या हो? अभी तक यह भी तय नहीं हो पाया है.
अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दलों के अपने-अपने फॉर्मूले हैं, अपनी-अपनी मांग है. बिहार में लालू यादव की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) हो या नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), दोनों में से कोई भी सीटों के मामले में त्याग को तैयार नजर नहीं आ रहा है. यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने अपनी लकीर खींच रखी है तो महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी की भी अपनी ही मांग है. दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी पार्टी ने साफ कर दिया है कि गोवा, गुजरात और हरियाणा में भी सीटों को लेकर बात होगी.
इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी माथापच्ची के बीच सवाल यह भी उठ रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ही त्याग करने को तैयार हो जाए और सभी घटक दलों की डिमांड मान ले तो उसके पास क्या बचेगा?
यूपी में अखिलेश ने खींच रखी है लकीर
लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अलग ही लकीर खींच रखी है. अखिलेश यादव ने यह साफ कह दिया है कि यूपी में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सपा ही करेगी. सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर एक तरफ बातचीत चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश पार्टी यह संदेश देने में भी जुटी है कि हम 65 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस अगर सपा की बात मान लेती है तो उसे बची 15 लोकसभा सीटों में ही जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल को भी एडजस्ट करना होगा. जयंत की पार्टी भी छह सीटों की डिमांड कर रही है. ऐसे में कांग्रेस के लिए 80 सीटों वाले यूपी में महज नौ सीटें ही बचेंगी.
बिहार में 17 से कम सीटों पर तैयार नहीं जेडीयू-आरजेडी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









