
कहीं वेटर रहे तो कभी बर्तन धोए..., हैरान कर देगा इस बड़ी कंपनी के CEO का वर्क एक्सपीरिएंस
AajTak
अमेरिका की मल्टीनेश्नल कॉर्पोरेशन और टेक्नोलॉजी कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) का लिंक्डइन प्रोफाइल इन दिनों वायरल है. दरअसल इसमें इतनी बड़ी कंपनी के सीईओ ने अपने अनुभव के बारे में जो लिखा है वह कतई आम नहीं है.
जिस तरह आग में तपकर ही सोना कुंदन बनता है. उसी तरह इंसान कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद ही जीवन में ऊंचाइयां हासिल कर पाता है. हाल में इसका ऐसा उदाहरण चर्चा में आया कि कोई भी हैरान रह जाए.
अमेरिका की मल्टीनेश्नल कॉर्पोरेशन और टेक्नोलॉजी कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) का लिंक्डइन प्रोफाइल इन दिनों वायरल है. दरअसल इसमें इतनी बड़ी कंपनी के सीईओ ने अपने अनुभव के बारे में जो लिखा है वह कतई आम नहीं है.
इसमें लिखा है ताइवान में जन्मे अमेरिकी बिजनेस मैन जेनसन ने 1980 के दशक में ओरेगॉन में डेनी में डिशवॉशर (बर्तन धोने वाले), वेटर और बस बॉय के रूप में काम किया.
हालांकि, उनके वर्क एक्पीरिएंस में चूक हैं. ग्रेजुएट होने के बाद, हुआंग ने एलएसआई लॉजिक में कोरवेयर के डायरेक्टर के रूप में काम किया और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) में माइक्रोप्रोसेसर डिजाइनर के रूप में काम किया. लेकिन उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में इन दो जगहों पर काम जिक्र नहीं किया गया है, जो 1983 से 1993 तक चला था. इसके बाद उन्होंने 30 साल की उम्र में एनवीडिया लॉन्च किया था.
हुआंग, जिनकी नेटवर्थ आज 102 बिलियन डॉलर है, ने पहले भी छोटे काम से शुरुआत के बारे में बात की है. हुआंग ने पिछले साल स्ट्राइप के सीईओ पैट्रिक कॉलिसन के साथ फायरसाइड चैट के दौरान कहा था, 'मेरे पास सभी तरह की नौकरियां थीं. हम एक स्कूल में भी गए जहां कई तरह के काम करने होते थे.' उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता अमीर नहीं थे लेकिन उन्होंने उन्हें कड़ी मेहनत करना और वैल्यूज सिखाए. उन्होंने चैट के दौरान ये भी कहा था, 'देखिए, मैं बाथरूम साफ करता था और अब मैं एक कंपनी का सीईओ हूं.'
एनवीडिया के सीईओ ने डेनी में डिशवॉशर के रूप में काम करना शुरू किया, जल्द ही वह बसबॉय और फिर वेटर बन गए. डेनी में ही सालों तक एनवीडिया का विचार उनके दिमाग में आया. हुआंग की मुलाकात 1993 में एनवीडिया के सह-संस्थापक क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम से यहीं पर हुई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










