
कहीं मां, कहीं चाचा, कहीं भाई... बेटियों को सबसे घिनौनी मंडी में बेच रहे परिवार, राजस्थान-MP से बड़ा खुलासा
AajTak
आजतक की इन्वेस्टिगेशन टीम राजस्थान के तीन गांवों में पहुंची और इस सौदेबाजी को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया. राजस्थान के इन गांवों में बेटियों की बोलियां लगाई जा रही हैं. इनकी सौदेबाजी हो रही है. बेटियों के इस बाजार में बिचौलियों की भरमार है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बेटियों की सौदेबाजी पर बड़ा खुलासा हुआ है. आजतक ने अपने स्टिंग ऑपरेशन 'बेटी बाजार' में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. नाबालिग बच्चियों की सौदेबाजी के स्टिंग ऑपरेशन में. नाबालिग बच्चियों को रोजाना राजस्थान और मध्य प्रदेश में गुमनामी के अंधेरे में जबरन धकेला जा रहा है.
आजतक की इन्वेस्टिगेशन टीम राजस्थान के तीन गांवों में पहुंची और इस सौदेबाजी को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया. राजस्थान के इन गांवों में बेटियों की बोलियां लगाई जा रही हैं. इनकी सौदेबाजी हो रही है. बेटियों के इस बाजार में बिचौलियों की भरमार है.
देश में एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है लेकिन देश के एक हिस्से में बेटियों को अंधाधुंध सौदा किया जा रहा है. बेटियों की सरेआम बोलियां लगाई जा रही हैं. आजतक की इन्वेस्टिगेशन टीम ने लड़कियों की तस्करी और वेश्यावृत्ति के डरावने सच को उजागर किया है.
पहले बात करते हैं, राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव की. बूंदी का एक गांव रामनगर, जहां हर तरफ गरीबी है. यहां चंद रुपयों की खातिर लोग अपनी बेटियों को बेच रहे हैं.
इस गांव में लाखन नाम का बिचौलिया बताता है कि गांव में बहुत सारी लड़किया हैं. कम से कम 50 से 60 लड़किया हैं. वह हमें लड़कियां दिखाने की बात करता है. रिपोर्टर से बिचौलिए की बातचीत के अंश यहां है:
बिचौलिया लाखन: लड़कियां चाहिए, हां भेज देंगे. बहुत सारी लड़कियां हैं गांव में... कम से कम 50 से 60 लड़किया हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







