
कहीं गोलीबारी-आगजनी, कहीं सुरक्षाबलों से उग्रवादियों की मुठभेड़, पिछले 24 घंटे में कैसे सुलग उठा मणिपुर
AajTak
मणिपुर में गुरुवार को एक बार फिर हिंसा हुई है. इम्फाल में बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. ये भीड़ सीएम आवास का घेराव करने जा रही थी. इस झड़प में बीजेपी कार्यालय पर भी हमला किया गया. इससे पहले कांगपोकपी में फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोग शव लेकर इम्फाल पहुंचे थे.
पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के बीच पिछले 24 घंटे में एक बार फिर हिंसा सुलग उठी है. गुरुवार को राज्यभर में अलग-अलग घटनाएं हुईं. कहीं गोलीबारी हुई है. कहीं टायर जलाए गए हैं तो कहीं सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा है.
बता दें कि मणिपुर में 3 मई को पहली बार हिंसा हुई थी. तब से हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. 58 दिन भी राज्य हिंसा की चपेट में हैं. जातीय संघर्ष के बाद से राज्य भर में अब तक करीब 50,000 लोग 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रह रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री भी राज्य में दौरा कर चुके हैं और हिंसा पीड़ितों से लेकर अलग-अलग समुदाय के लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं. उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है. गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दो दिन के दौरे पर मणिपुर पहुंचे. उन्होंने चुराचांदपुर में रिलीफ कैंप में पीड़ितों का दर्द सुना है.
कंगपोकली में पहले फायरिंग, फिर मुठभेड़
इस बीच, गुरुवार को हिंसा की अलग-अलग घटनाएं हुई हैं. कंगपोकली जिले में प्रदर्शनकारियों और जवानों के बीच झड़प हुई है. सुरक्षाबलों का कहना है कि इन लोगों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी. सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए जवाब में फायरिंग की. इस मुठभेड़ में एक शख्स की मौत हो गई. पांच लोग घायल हुए हैं. इनके बारे में पता किया जा रहा है. ये घटना हरओथेल गांव की है. माना जा रहा है कि एक अन्य उग्रवादी भी मारा गया है, लेकिन अभी तक शव नहीं निकाला जा सका है. घटनास्थल पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी.
'मणिपुर के घाव भरने की जरूरत', राहत शिविर में हिंसा पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








