
कहा- इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं, हजारों पुतलों के सिर कलम कर रहा तालिबान
Zee News
तालिबान के मिनिस्ट्री ऑफ प्रोपेगैंडा ने आदेश दिया है दुकानों के बाहर और भीतर रखे पुतलों के सिर कलम कर दिए जाएं. इस आदेश के बाद अफगानिस्तान में दुकानदार अपने पुतलों के सिर कलम कर रहे हैं, ठीक वैसे जैसे आतंकी किसी इंसान का सिर कलम करते हैं.
लंदन: बिना नकाब वाली महिलाओं को तो छोड़िए अफगानिस्तान में राज कर रहे तालिबान को खुले सिर वाले पुतले तक मंजूर नहीं हैं. इसलिए तालिबान के मिनिस्ट्री ऑफ प्रोपेगैंडा ने आदेश दिया है दुकानों के बाहर और भीतर रखे पुतलों के सिर कलम कर दिए जाएं. इस आदेश के बाद अफगानिस्तान में दुकानदार अपने पुतलों के सिर कलम कर रहे हैं, ठीक वैसे जैसे आतंकी किसी इंसान का सिर कलम करते हैं. पुतलों के सिर कलम के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में पुतले का सिर कलम करते दिखाया गया है. सिर कलम करने वाला 'अल्लाह अकबर' चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. वहीं पहले से कटे सिर उसके पैरों के पास पड़े देखे जा सकते हैं. यह वीडियो तालिबान द्वारा हेरात प्रांत में दुकानदारों को पुतलों का सिर हटाने का आदेश देने के बाद आया है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



