
कहानी जूही शेख की... जिसे अरेस्ट करने के लिए भाई-बहन पति-पत्नी और 'मुस्लिम' बने पुलिसकर्मी
AajTak
सूरत पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है. इसका नाम जूही शेख है. एक वारदात को अंजाम देने के बाद इसने मुस्लिम बहुल इलाके में पनाह ले रखी थी. इसकी तलाश में पुलिस की टीम को पठानी सूट और बुर्के में रहकर कई दिनों तक खाक छाननी पड़ी. आखिरकार इसको पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल गई.
तस्वीर में दिख रही इस महिला को पकड़ने के लिए गुजरात की सूरत पुलिस ने दिन-रात एक कर दिए. इसके बाद इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से अरेस्ट करके सूरत लेकर पहुंची. महिला का नाम जूही शेख है. इसको पकड़ना कितना कठिन था, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 6 पुलिसकर्मियों की टीम इसकी तलाश में जुटी थी. इसमें 2 महिला और 4 पुरुष पुलिसकर्मी कभी भाई-बहन तो कभी पति-पत्नी बनकर उसकी तलाश करते थे. इतना ही नहीं मुस्लिम बहुल इलाके में पनाह लेने वाली इस महिला को पकड़ने के लिए टीम को कई और दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
सूरत पुलिस के एसीपी बी. एम. चौधरी बताते हैं, 16 मार्च 2023 को सूरत शहर के रांदेर इलाके में रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने सूरत रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेन के आगे कूदकर खुद खुदकुशी कर ली थी. शुरुआत में इस मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही थी. इसमें महिला की कॉल डिटेल्स से पता चला कि महिला के फोन पर पाकिस्तानी नंबर से फोन कॉल आए थे.
इस खुलासे के बाद प्रोफेसर की खुदकुशी की जांच सूरत के रांदेर थाना पुलिस को सौंप दी गई. पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल और बैंक अकाउंट की डिटेल के आधार पर बिहार के जमुई से 3 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस दौरान पूछताछ में पचा चला कि ये लोग जूही शेख नाम की महिला के संपर्क में थे.
इसी के चलते प्रोफेसर ने कर ली थी खुदकुशी
इन लोगों ने प्रोफेसर को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया था और उससे रुपये भी ऐंठे थे. इसी के चलते प्रोफेसर ने खुदकुशी कर ली थी. मामले की जांच में पता चला कि जूही शेख ही वो महिला थी जो बिहार से पकड़े गए तीनों लोगों से रुपये ट्रांजेक्शन करवा लेती थी. इसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









