
कहानी गोवा की: जहां तिजारत के लिफाफे में आया था भारत की गुलामी का वारंट!
AajTak
Goa: गोवा की रुमानी छवि के पीछे यहां सदियों का इतिहास है. जहां अपना साम्राज्य विस्तार करने के लिए यूरोपियनों के लालच की कहानी है. गोवा पर पुर्तगालियों का कब्जा इतिहास का वो मोड़ साबित हुआ, जहां से भारतीय उपमहाद्वीप पर यूरोपीय ताकतों के कब्जे का रास्ता खुल गया है. गोवा के लोग फिलवक्त अपनी संस्कृति-बिजनेस के बीच सामंजस्य बिठाते हुए नई सरकार चुन रहे हैं.
गोवा...इस नाम का महज जिक्र ही चेहरे पर रोमांच का झोंका ले आता है. बोरियत फुर्र हो जाती है. आप मुस्कुरा उठते हैं और अगले ही पल खुद को एक सपने की गिरफ्त में पाते हैं. ढलती हुई शाम...सामने अथाह समंदर... इस समंदर में धीरे-धीरे डूबता सूरज और समुद्र के किनारे सूर्य की किरणों से सुनहरे हुए रेत के विशाल मैदान पर पसरे आप. कभी फेनी की बोतल के साथ. तो कभी किसी अपने के साथ. बस लगता है सपनों के इस सिलसिले पर ब्रेक न लगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










