
कहां है रामनगर? जहां साउथ में बनने जा रहा राम मंदिर, भगवान राम के वनवास से है कनेक्शन
AajTak
अब कर्नाटक में भी उत्त प्रदेश के अयोध्या की तरह भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा. इसके शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बुलाया जाएगा. इस जगह का भगवान राम से लिंक है. कहा जाता है कि वनवास के दौरान श्रीराम यहां रुके थे.
कर्नाटक के रामनगर में राममंदिर बनाने की योजना बन रही है. ये पहल राज्य सरकार ने की है. ऐसा माना जाता है कि भगवान राम अपने वनवास के दौरान यहां रुके थे. कर्नाटक सरकार राम मंदिर के शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने जा रही है.
रामनगर शहर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से 50 किलोमीटर दूर स्थित है. बेंगलुरू से रामनगरम पहुंचने में करीब 90 मिनट का समय लगता है. बता दें कि रामनगरजिले के प्रभारी मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर रामदेवराबेट्टा में एक मंदिर बनाने के लिए एक विकास समिति गठित करने का आग्रह किया था.
बोम्मई और मुजराई मंत्री शशिकला जोले को लिखे पत्र में, उन्होंने मांग की थी कि कर्नाटक के रामनगर जिले में रामदेवराबेट्टा को दक्षिण भारत की अयोध्या के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. नारायण ने कहा कि रामदेवराबेट्टा में मुजरई विभाग की 19 एकड़ जगह का उपयोग कर श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए.
भगवान राम ने बिताया था एक साल
मंत्री ने कहा, 'लोग यह भी मानते हैं कि श्री राम ने वनवास के दिनों में सीता और लक्ष्मण के साथ वन में एक वर्ष बिताया था. उनका यह भी मानना है कि सात महान संतों ने यहां अपनी तपस्या की थी. इसके अलावा, यह देश में एक प्रमुख गिद्ध संरक्षण क्षेत्र है.'उन्होंने पत्र में कहा कि रामदेवराबेट्टा और रामायण के बीच पारंपरिक संबंध त्रेतायुग के युग से हैं.'
इस क्षेत्र को सुग्रीव ने किया स्थापित

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










