
कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी... सफेद चादर तले ढंके कई इलाके, पारा लुढ़का
AajTak
कश्मीर घाटी के गुलमर्ग, सोनगर्म समेत कई इलाकों में एक से छह इंच तक बर्फबारी हुई है. इसकी वजह से श्रीनगर में तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है. वहीं, उत्तराखंड के चमोली में भी बर्फबारी हुई है.
उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. जम्मू कश्मीर के साथ ही उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों बर्फबारी के बाद पारा और लुढ़कने के अनुमान जताए जा रहे हैं. बुधवार को कश्मीर घाटी में बर्फबारी हुई. कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के कारण सफेद चादर बिछ गई है.
वहीं, गांदरबल, बारामुला, अनंतनाग, बांदीपुर और कूपवाड़ा में भी भारी बर्फबारी हुई है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. श्रीनगर में बारिश भी हुई है.
कश्मीर घाटी में भी पारा लुढ़क गया है. जम्मू और कश्मीर के श्रेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने हल्की बारिश का अनुमान जताते हुए कहा है कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस दो और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिन तक मौसम शुष्क रह सकता है.
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक साधना टॉप इलाके में सर्वाधिक छह इंच बर्फबारी दर्ज की गई है. सिंथन दर्रा इलाके में पांच, पीर की गली और गुलमर्ग में एक से दो इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है. जोजिला दर्रा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है.
बर्फ की चादर से ढंका बद्रीनाथ धाम
उत्तराखंड के चमोली में भी भारी बर्फबारी हुई है. बद्रीनाथ धाम में मंदिर परिसर के साथ ही आसपास का इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया. केदारनाथ धाम में भी मंदिर के आसपास बर्फबारी हुई है. गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







