
कश्मीर में हिजबुल आतंकी की संपत्ति को NIA ने किया अटैच, सरपंच की हत्या से जुड़ा है मामला
AajTak
एनआईए ने कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के ओवरग्राउंड वर्कर नासिर राशिद भट की संपत्ति अटैच की है. नासिर 2022 में अडूरा-कुलगाम के सरपंच की हत्या में शामिल था. यह कार्रवाई आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है.
आतंकवाद के नेटवर्क को नष्ट करने के अपने प्रयासों के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को कश्मीर के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के एक ओवरग्राउंड वर्कर की संपत्ति को अटैच किया है. यह कार्रवाई अडूरा-कुलगाम के सरपंच की हत्या के मामले में की गई है.
नासिर राशिद भट की संपत्ति (एक आवासीय घर), जो कि जम्मू और कश्मीर के शोपियां के टेंगपोरा गांव में स्थित है, को UA(P) एक्ट, 1947 के तहत एनआईए के विशेष जज के आदेश पर अटैच किया गया है. मामले में आरोपी नासिर एक अन्य प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के सदस्य के साथ 11 मार्च 2022 को सरपंच की हत्या में शामिल था. जांच एजेंसी के अनुसार इस टारगेटेड हत्या का मकसद लोगों में डर फैलाना था.
NIA के जांच में शामिल होने से पहले यह केस जम्मू-कश्मीर पुलिस के पास थी. हालांकि बाद में मामले को एनआईए ने कुलगाम पुलिस से अपने हाथ में लिया था. एनआईए की जांच में सामने आया कि टारगेटे कर के की गई यह हत्या हिजबुल मुजाहिदीन के बड़े साजिश का हिस्सा थी. इसका उद्देश्य भारत की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा को हिंसक हमलों और हत्याओं के जरिए प्रभावित करना था.
एनआईए की जांच में कई तथ्य सामने आए. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि भट ने आतंकवादियों को अपनी आल्टो कार मुहैया कराई थी. इसके अलावा वह सरपंच के घर की रेकी करने और आतंकवादियों को सरपंच की उपस्थिति के बारे में सूचना देेने के काम में भी शामिल था. इसके अलावा नासिर राशिद भट हमले वाले दिन आतंकवादियों को सरपंच के घर के आसपास के क्षेत्र में ले जाने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल किया था.
एनआईए ने सरपंच की हत्या से जुड़े इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इन सबके खिलाफ फिलहाल मुकदमा चल रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









