
कश्मीर में बड़ी गलती कर गया पाकिस्तान? अब एयरस्ट्राइक के खौफ से कदम खींच रहा पीछे
AajTak
पाकिस्तान को एक बार फिर एयरस्ट्राइक का खौफ बढ़ गया है. अनंतनाग हमले के बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकियों को नेस्तनाबूद करने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया है. हमले में शामिल और सक्रिय आतंकियों को घेरा जा रहा है. भारतीय सेना की इस कार्रवाई का असर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में देखा जा रहा है. वहां सक्रिय टेरर कैंपों में से कुछ कैंप को पीछे की तरफ किया जा रहा है.
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों से एनकाउंटर में देश ने सेना के तीन अफसर खो दिए हैं. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. घटना से पूरे देश में गम और गुस्सा देखा जा रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है और पुतले जलाए जा रहे हैं. भारतीय सेना भी आतंकियों को घेरने के लिए फुल प्रूफ प्लान के साथ घाटी में उतरी है. खबर है कि हमले से जुड़े लश्कर के दोनों आतंकियों को घेर लिया गया है. किसी भी वक्त ऑपरेशन खत्म हो सकता है.
अनंतनाग एनकाउंटर से पाकिस्तान भी घबरा गया है. एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान परेशान देखा जा रहा है. खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सक्रिय टेरर कैंपों में से कुछ कैंप को पीछे की तरफ किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि इन टेरर कैंपों को LoC के नजदीक बने लांच पैड की तरफ शिफ्ट किया गया है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों में टेरर कैंपों में आतंकियों की संख्या बढ़ी है.
पाक ने LoC से पीछे शिफ्ट किए टेरर कैंप?
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, LoC के पास पाकिस्तानी सेना के कैंप के नजदीक कुछ टेरर कैम्प को शिफ्ट किए जाने की जानकारी मिली है. जानकारों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के आतंकी कैंपों को शिफ्ट किये जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि उन्हें भारतीय सेना की कार्रवाई से बचाना है. शिफ्ट हुए टेरर कैंप में कुछ शिविर ऐसे हैं, जो LoC से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर हैं.
'मेरा बेटा देश पर कुर्बान, आज मैं रोऊंगी नहीं...', अनंतनाग में शहीद हुए मेजर आशीष की मां
आतंकियों पर हमले का दबाव बना रही थी ISI

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









