
कश्मीर में ड्रग तस्करों पर एक्शन, श्रीनगर पुलिस ने 50 लाख की संपत्ति कुर्क की
AajTak
श्रीनगर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की. यह संपत्ति कुख्यात नशा तस्कर वसीम अहमद बफंदा की बताई जा रही है, जो युवाओं को टारगेट बनाता था. जांच में पाया गया कि मकान नशे की कमाई से खरीदा गया था. पुलिस ने नागरिकों से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की.
श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है. यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस (NDPS) एक्ट के तहत की गई है.
कुर्क की गई संपत्ति एक सिंगल स्टोरी रिहायशी मकान है, जो 5 मरला और 68 वर्ग फुट जमीन पर बना है. यह संपत्ति बटमालू के वसीम अहमद बफंदा की है. इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है.
यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन जदीबल में दर्ज एफआईआर नंबर 1/2025, धारा 8/21, 29 NDPS एक्ट से संबंधित है. आरोपी वसीम अहमद बफंदा कुख्यात नशा तस्कर है और युवाओं को निशाना बनाकर नशा बेचता रहा है. जांच में सामने आया कि यह संपत्ति नशे की कमाई से खरीदी गई थी.
यह भी पढ़ें: कबाड़ से करोड़ों कमा रहा कश्मीर का ये शख्स, कई लोगों को दी जॉब, संघर्ष भरी कहानी
कानूनी प्रक्रिया के तहत NDPS एक्ट की धारा 68-E और 68-F का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने यह संपत्ति जब्त की. अब इसे बेचा, गिरवी रखा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, जब तक सक्षम प्राधिकरण से अनुमति न मिले.
नशे के कारोबारियों की आर्थिक कमर तोड़ने पर जोर

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







