
कश्मीर: पाकिस्तान के झंडे में लिपटा देखा हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का शव, मुकदमा दर्ज
ABP News
सैयद अली शाह गिलानी का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद उनके हैदरपोरा स्थित आवास पर रात 10.30 बजे निधन हो गया था, जहां वह साल 2008 से नजरबंद थे.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उस वीडियो को संज्ञान में लिया है, जिसमें अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी का शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटा दिख रहा है. गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और कथित राष्ट्र विरोधी नारेबाजी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. बडगाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उस वक्त वहां मौके पर मौजूद थी. पाकिस्तानी झंडे को देखकर जैसे ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ी, दिवंगत अलगाववादी नेता के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












