
कल हिडमा मारा गया, आज मटुरे समेत 7 और नक्सली ढेर... आंध्र के जंगलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन
AajTak
आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. एक नक्सली की पहचान मेटुरी जोगा राव उर्फ 'शंकर' के रूप में हुई है, जो आंध्र–ओडिशा बॉर्डर (AOB) डिवीजन का टेक्निकल एक्सपर्ट माना जाता था.
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडुमिल्ली इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए हैं. राज्य के इंटेलिजेंस एडीजी महेश चंद्र लड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह ऑपरेशन मंगलवार को शुरू हुआ था और लगातार चल रही कार्रवाई में अब तक सात नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी फील्ड से मिल चुकी है.
एडीजी लड्डा के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. सभी की पहचान की प्रक्रिया जारी है और मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: हिडमा लेकर घूमता था AK-47... आखिर नक्सलियों तक कैसे पहुंचते हैं सेना के इस्तेमाल वाले घातक हथियार
एडीजी महेश चंद्र लड्डा ने बताया कि एजेंसी क्षेत्र में आज फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई. उन्होंने कहा कि नक्सली लगातार छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते इंटेलिजेंस एजेंसियां उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही हैं.
पिछले ऑपरेशन में भी मारे गए 6-7 नक्सली

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







