
कल से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पडे़गा असर
AajTak
हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बड़े बदलाव होते ही हैं. एक जून से भी कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. रसोई गैस की कीमतें बदल सकती हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा हो जाएगा.
मई का महीना अब खत्म होने वाला है. गुरुवार से जून की शुरुआत हो जाएगी. हर महीने की पहली तारीख को देश में कुछ बदलाव होते हैं. एक जून से भी कई बदलाव (Rule Change from 1st June) होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे. इसलिए जून महीने की शुरुआत होने से पहले ही जान लीजिए कि क्या बदलाव होने वाले हैं और आप पर इनका क्या असर पड़ेगा. रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पेट्रोलियम कंपनियां बदलाव कर सकती हैं.
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स हो जाएंगे महंगे
एक जून से देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा हो जाएगा. यानी अगर आप एक जून के बाद इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने जाते हैं, तो आपको अधिक कीमत चुकानी होगी. 21 मई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II सब्सिडी राशि में बदलाव किया और इसे कम करके 10,000 रुपये प्रति kWh कर दिया है. वहीं, पहले यह राशि 15,000 रुपये प्रति kWh थी. इस वजह से अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 25,000 रुपये से 35,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं.
रिजर्व बैंक का अभियान
एक जून से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश के बैंकों में जमा अनक्लेम्ड अमाउंट को सेटल करने के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है. अभियान का नाम '100 दिन 100 भुगतान' (100 Days 100 Pay) नाम दिया गया है. रिजर्व बैंक ने इस संबंध में बैंकों को सूचित कर दिया है. इस अभियान के तहत 100 दिन में 100 अनक्लेम अमाउंट को सेटल किया जाएगा.
रसोई गैस की कीमतों में बदलाव

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










