
कल तक का है आपके पास वक्त, फिर पैन-आधार लिंकिंग के लिए लगेंगे 1000 रुपये!
AajTak
अगर आपने अपने स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार से अभी तक नहीं जोड़ा है तो आपके पास अब केवल एक दिन का वक्त बचा है. 31 मार्च 2021 तक आपके पास मौका है.
अगर आपने अपने स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार से अभी तक नहीं जोड़ा है तो आपके पास अब केवल एक दिन का वक्त बचा है. 31 मार्च 2021 तक आपके पास मौका है. 1 अप्रैल दस्तक दे उससे पहले आप इस काम को निपटा लें. वरना पैन कार्ड से जुड़े काम में परेशानी हो सकती है. (Photo: File) दरअसल, PAN को आधार से जोड़ने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 है. अगर आप 31 मार्च से पहले अपने पैन नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं तो फिर आपका पैन कार्ड अगले महीने से निष्क्रिय हो जाएगा. यही नहीं, 31 मार्च के बाद पैन और आधार से लिंक करने पर जुर्माने के तौर पर 1,000 रुपये देने होंगे. (Photo: File) सरकार ने पिछले हफ्ते लोकसभा में वित्त विधेयक 2021 पारित किया, जहां एक नया सेक्शन 234H डाला गया, जिसके तहत आधार के साथ अपने पैन को जोड़ने में देरी करने पर 1,000 रुपये तक लेट फीस भरनी पड़ेगी. (Photo: File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











