
कल तक आरोपी, आज सांसद! बांग्लादेश में सत्ता का गजब खेल; कैसे पलटी तीन नेताओं की किस्मत
ABP News
Bangladesh Politics: बांग्लादेश की राजनीति में चुनाव के बाद ऐसा मोड़ आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. जिन तीन नेताओं पर कई बड़े आरोप थे और जिनमें से कुछ को मौत की सज़ा तक मिल चुकी थी, वे अब संसद पहुंचने वाले हैं.
Bangladesh Politics: बांग्लादेश की राजनीति में इस बार बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है. आम चुनाव के बाद तीन ऐसे नेता अचानक किस्मत वाले बन गए हैं, जिन पर कुछ समय पहले तक गंभीर आरोप थे और जिनमें से कुछ को तो मौत की सजा भी मिल चुकी थी. इनमें दो नेता बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के हैं, जिसका नेतृत्व तारिक रहमान कर रहे हैं, और एक नेता जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा है.
ये तीनों नेता उस समय बड़े मामलों में फंसे हुए थे, जब शेख हसीना देश छोड़कर भारत चली गई थीं. इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस लौटे और उन्होंने बांग्लादेश की सत्ता संभाली. उनके आने के बाद इन तीनों नेताओं के खिलाफ चल रहे सारे मामले खत्म कर दिए गए.
ये तीनों नेता हैं कौन?
पहले दो नेता हैं लुत्फोज्जमान बाबर और अबदुस सलाम पिंटू, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी से हैं. तीसरे नेता हैं एटीएम अजहरुल इस्लाम, जो जमात-ए-इस्लामी से जुड़े हैं. अब ये तीनों नई संसद का हिस्सा बनने जा रहे हैं. यह वही बांग्लादेश है, जिसके भारत के साथ रिश्ते पिछले कुछ समय से तनाव भरे रहे हैं.













