
कलेक्टर ऑफिस शादी करने पहुंचा जोड़ा, लड़की को उठा ले गए परिजन, प्रेमी को जमकर पीटा
AajTak
एमपी के रीवा में सेमरिया की रहने वाली एक युवती का नागौद के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे जिसमें लड़की के परिजन बाधा बन रहे थे.
मध्य प्रदेश में एक प्रेमी जोड़े के शादी रचाने का अरमान अधूरा ही रह गया. प्रेमी जोड़े ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर सोचा कि अब वो आसानी से ब्याह रचा लेंगे तब तक लड़की के परिजन वहां आ धमके और अपने बेटी को वहां से उठाकर ले गए. इतना ही नहीं परिजनों ने प्रेमी की वहां बुरी तरह पिटाई कर भी कर दी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एमपी के रीवा में सेमरिया की रहने वाली एक युवती का नागौद के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे. जिसमें लड़की के परिजन बाधा बन रहे थे. युवती मौका देखकर एक दिन अपने प्रेमी के साथ भागकर सीधे कलेक्टर ऑफिस पहुंच गई. इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी मिल गई और वो भी वहां आ धमके.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










