
कर्नाटक: CM सिद्धारमैया के 'धर्मांतरण' वाले बयान पर घमासान, बीजेपी बोली- इस्लाम पर सवाल उठाने की हिम्मत है?
AajTak
सीेएम सिद्धारमैया के धर्मांतरण और जाति व्यवस्था पर दिए गए बयान की बीजेपी ने आलोचना की है. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने सीएम को 'वामपंथी दृष्टिकोण' छोड़कर एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री की तरह बात करने की सलाह दी है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की हिंदू धर्म में धर्मांतरण और जाति व्यवस्था पर टिप्पणी पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी ने उनसे इस्लाम में समानता से जुड़े कई सवाल पूछे हैं. साथ ही मुख्यमंत्री को वामपंथी दृष्टिकोण छोड़ने की सलाह दी है.
दरअसल, शनिवार को सिद्धारमैया ने कहा कि भले ही हम कहें कि धर्म परिवर्तन मत करो, फिर भी कुछ लोग व्यवस्था के कारण धर्म परिवर्तन कर लेते हैं. हमारे हिंदू समुदाय में अगर समानता और समान अवसर होते तो कोई धर्म परिवर्तन क्यों करता? अगर समानता होती, तो छुआछूत क्यों अस्तित्व में आई? क्या हमने छुआछूत पैदा की?
उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई धर्म या किसी भी धर्म में असमानताएं हो सकती हैं. न तो हमने और न ही बीजेपी ने किसी को धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन लोग धर्म परिवर्तन करते हैं और ये उनका अधिकार है. सीएम के इसी बयान को लेकर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने पलटवार किया है.
'सिद्धारमैया में सवाल पूछने की है हिम्मत?'
उन्होंने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, 'अगर इस्लाम में समानता है, अगर इस्लाम शांति प्रिय धर्म है, अगर मुसलमानों में भाईचारा है तो पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों के नाम पूछे, महिलाओं और बच्चों के माथे पर सिंदूर देखा, कलमा पढ़ने को कहा और केवल हिंदुओं को क्यों मारा? क्या सिद्धारमैया इस सवाल को पूछने का साहस रखते हैं?'
उन्होंने कहा, 'अगर इस्लाम में समानता है तो महिलाओं को मस्जिदों में प्रवेश क्यों नहीं दिया जाता, अगर इस्लाम में समानता है तो ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध का विरोध क्यों हुआ? अगर इस्लाम में समानता है तो हिंदुओं समेत गैर-मुस्लिमों को काफिर क्यों कहा गया है? क्या सिद्धारमैया इस सवाल को पूछने की हिम्मत है?'

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







