
कर्नाटक: 18 से 44 साल तक के उम्र के लोगों को 10 मई से लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
ABP News
कर्नाटक सरकार ने 10 मई से 18 से 44 साल उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है. कोरोना वैक्सीन लेने के लिए CoWin पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और वॉक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
कर्नाटक सरकार ने रविवार को घोषणा की कि 10 मई से राज्य भर में 18-44 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के अनुसार, वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए राज्य भर के जिला अस्पतालों, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और तालुक स्तर के अस्पतालों में टीके उपलब्ध कराए जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बेंगलुरु में केसी जनरल अस्पताल, जयनगर जनरल अस्पताल, सर सी.वी.रामन जनरल अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेजों, ईएसआई अस्पतालों और निमहंस में 18 से 44 साल तक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. उन्होंने आगे कहा, "CoWin पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और वॉक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी. वैक्सीन केवल उन्हीं लोगों को प्रदान की जाएगी जिन्होंने CoWin पोर्टल पर अपॉइंटमेंट शेड्यूल किया है." स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही वैक्सीनेशन सेंटर्स की संख्या को बढ़ाया जाएगा. गौरतलब है कि कर्नाटक को अबतक 1,06,26,900 डोज मिली और 1,03,57,851 डोज दी जा चुकी है जिसमें वेस्टेज भी शामिल है. अब 2,69,049 वैक्सीन डोज बची है. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के लोगों से जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवाने अपील की है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












