
कर्नाटक से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार आज करेंगे सीएम केजरीवाल से मुलाकात
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीएम अरविन्द केजरीवाल से मिलेंगे. यह मुलाकात दिल्ली में सीएम केजरीवाल के घर पर होगी. बैठक में किन विषयों पर बात होगी, यह अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि सीएम केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश को लेकर बिहार के सीएम से बात कर सकते हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात सीएम केजरीवाल के घर पर सुबह 11.30 बजे होगी. नीतीश इससे पहले भी अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं. विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे नीतीश शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीधे दिल्ली पहुंचे थे.
पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी अरविंद केजरीवाल से दिल्ली आकर मुलाकात की थी. विपक्षी एकता को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच नीतीश लगातार नेताओं से मिल रहे हैं. केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश पर नीतीश कुमार से भी चर्चा कर सकते हैं. कल, दिल्ली के सीएम ने कहा था कि वह केंद्र के एनसीसीएसए अध्यादेश को लेकर विपक्षी दलों से बात करेंगे.
आपको बता दें कि नीतीश कुमार साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं और लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं.कहा जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक तकरीबन 15 विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क साधा है.नीतीश कुमार ने सबसे पहले दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी.
इसके अलावा नीतीश कुमार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता मौलाना बदरुद्दीन अजमल के साथ ही सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई माले के भी कई नेताओं के साथ मुलाकात कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि विपक्षी को लेकर होने वाली बैठक से नवीन पटनायक की पार्टी ने किनारा कर लिया है. बीजेडी को छोड़कर उन सभी दलों के बड़े नेता बैठक में मौजूद रहेंगे जिनसे नीतीश ने संपर्क साधा था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







